Followers

Sunday, July 25, 2010

ख़ुशी है कि तस्लीम चित्र पहेली -७१ कि विजेता मैं रही... :))

TSALIIMनील गाय जो मृग प्रजाति का सबसे बड़ा जीव है -पहेली का जवाब आया है ! (चित्र पहेली-71)- पिछली पहेली एक खास मकसद से पूछी गयी थी जबकि कि देखने में यह बहुत सरल थी -बहुत लोगों को जानकारी नहीं है भारत में मिलने वाली और आमतौर पर नीलगाय के नाम से जाने जानी वाली गाय दरअसल एक मृग है ,बल्कि ए...Apr 15, 2010
नील गाय जो मृग प्रजाति का सबसे बड़ा जीव है -पहेली का जवाब आया है ! (चित्र पहेली-71)from TSALIIM by Arvind Mishraपिछली पहेली एक खास मकसद से पूछी गयी थी जबकि कि देखने में यह बहुत सरल थी -बहुत लोगों को जानकारी नहीं है भारत में मिलने वाली और आमतौर पर नीलगाय के नाम से जाने जानी वाली गाय दरअसल एक मृग है ,बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मृग प्रजाति -मृग का मतलब ऐन्टीलोप ...बनो के उजड़ जाने से इनके झुण्ड के झुण्ड दर बदर और बेघर हो बहक रहे हैं और मानव आबादियों के करीब आ आकर अपने अस्तित्व रक्षा के लिए खेती किसानी का भारी नुक्सान कर रहे हैं -मगर इन्हें इस नौबत तक लाने और खुद पर नौबत बन टूटने का पूरी तरह जिम्मेदार मनुष्य ही है -जिसने उनके पर्यावास का तहस नहस कर डाला है -अब ये जाएँ तो जाएँ कहाँ ? पर्यावरण मे इस तरह की जितनी विपत्तियाँ है सबके पीछे स्वार्थी और परले दर्जे के खुदगर्ज मनुष्य का ही हाथ है ..

आज जब सर पर बन आई है तो मनुष्य इनके उन्मूलन के तरीके खोज रहा है -लोग सीधे मार डाल रहे हैं-चूंकि इनके नाम में गाय शब्द है इसलिए एक बड़ा तबका इन्हें नहीं मारता -आज जरूरत है इनके प्रबंध के लिए वन और पर्यावरण विभाग द्वारा एक कार्य योजना बनाए जाने की जो इनके नियंत्रित प्रजनन के साथ ही इनके अबध्य क्षेत्रों का विकास करे और इन्हें वाईल्ड लाईफ पर्यटन से जोड़े और विदेशी मुद्रा कमाए -गर्व से कहे कि एशिया का सबसे बड़ा मृग भारत में पाया जाता है -आईये जनाब और देख के जाईये -अपने संसाधनों की बेकदरी तो कोई भारत से सीखे !

इस बार की पहेली नील गाय की इसी दर्दनाक गाथा को आप तक पहुचाने के लिए है -अब लोगो ने नाम -घडरोज भी इसलिए रख रखा है कि इसे जांन से मारने में गाय माता वाला प्रतिबन्ध कहीं बाधक न बने -आप की राय इस प्रसंग पर क्या है?अट्ठारह उत्तर आये हैं सबसे सटीक और पहेली कर्ता को संतुष्ट करने वाला जवाब था-
नील गाय जो मृग प्रजाति का सबसे बड़ा जीव है .यह जवाब था,Nitikasha.(हिन्दी उच्चारण क्या है इस नाम का ,कोई बताएगा ?) का ,

बाकी जिन्होंने नील गाय और और घडरोज कहा सबके जवाब सही है ,पारुल जी सबसे पहले नील गाय का जवाब लेकर आयीं वे धन्यवाद की विशेष पात्र हैं -ज्ञानदत्त जी ने ब्ल्यू बुल कहा जो अंगरेजी नाम है .आप सभी सुधी जनों जिन्होंने इस पहेली में भाग लिया का बहुत आभार !
अगर आपको 'तस्लीम' का यह प्रयास पसंद आया हो, तो कृपया फॉलोअर बन कर हमारा उत्साह अवश्य बढ़ाएँ।



taslim blog ko mera hardik dhanyvaad.. Jinki vajah se hame apne dimaag ko kaam karne kaa mauka milta ..aur jitey to khushi. aur naa jitey to sahbhagi hone ki khusi... dhanyvaad..

nitikasha ...niti kaa shaa Dr Nutan Gairola